छत्तीसगढ़
Trending

सरगुजा और बस्तर में सहायक शिक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ी, 3 अप्रैल तक होगी प्रक्रिया पूरी

रायपुर, 01 अप्रैल 2025 सरगुजा और बस्तर में सहायक शिक्षक भर्ती के तहत दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि अब 3 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने पंचम चरण के दस्तावेज सत्यापन की तिथि में यह बढ़ोतरी की है।

अभ्यर्थी अपने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। पहले यह प्रक्रिया 19 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे 3 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

शाला आवंटन से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button