छत्तीसगढ़
Trending

रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक संतोष चन्द्रसेन निलंबित, एसीबी ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वे राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा, तहसील पेंड्रारोड, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ थे।

गिरफ्तारी के बाद संतोष कुमार चन्द्रसेन 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहे, जिसके चलते सिविल सेवा नियमों के तहत उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जारी किया है।

आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नियत किया गया है और उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर कैंप गौरेला की टीम ने 15 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए उन्हें 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button