छत्तीसगढ़
Trending

Bilaspur Rains: करंट लगने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत, इन्वर्टर का प्लग निकालते वक्त हुआ हादसा

बिलासपुर, 25 जुलाई 2025। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई भारी बारिश ने बिलासपुर शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। इसी दौरान करंट लगने से एक रिटायर्ड प्रोफेसर की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुआ, जहां सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आलोक दीक्षित अपने घर में थे। बारिश के चलते घर के ग्राउंड फ्लोर में पानी भर गया था। इस बीच बार-बार बिजली जाने के कारण उन्होंने हॉल में लगे इन्वर्टर का प्लग निकालने की कोशिश की। लेकिन जलभराव के कारण स्विच बोर्ड में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही डॉ. दीक्षित ने प्लग छुआ, उन्हें जोरदार करंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े।

करीब 15 मिनट बाद जब वे ऊपर नहीं पहुंचे तो परिजन नीचे देखने आए। उन्हें अचेत अवस्था में पाकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. दीक्षित साइंस कॉलेज में प्राणी शास्त्र विभाग में प्रोफेसर थे और दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी डॉ. अर्चना दीक्षित, वर्तमान में गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर हैं।

परिवार में एक बेटा है, जो बेंगलुरु में रहता है। उसकी वापसी के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button