छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Police Crackdown: नवा रायपुर में बाईकर्स गैंग पर शिकंजा, 128 बाइक और 6 कार जब्त, स्टंटबाज हुए गिरफ्तार

रायपुर, 16 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नवा रायपुर में स्टंट और उत्पात मचाने पहुंचे बाईकर्स पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला (यातायात) एवं विवेक शुक्ला (अटल नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर और गुरजीत सिंह के नेतृत्व में 5 निरीक्षक, 20 यातायात बल, थाना प्रभारी राखी व मंदिर हसौद समेत कुल 40 जवानों की टीम ने नवा रायपुर में तैनाती कर स्टंट करने वालों को पकड़ा। इस कार्रवाई में 128 दोपहिया वाहन और 6 कार चालकों को पकड़ा गया, जो तेज रफ्तार, लापरवाही और स्टंटबाजी करते पाए गए। सभी वाहनों को जप्त कर थाना राखी, मंदिर हसौद और अटल नगर यातायात थाने में रखा गया है। चालकों पर बिना नंबर, नंबर टेम्परिंग, बिना हेलमेट और कागजात की कमी समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान एक बाईकर स्टंट करते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका हाथ फ्रैक्चर पाया गया।

क्यों बढ़ रहा है खतरा

नवा रायपुर की सड़कों पर बाईकर्स गैंग ग्रुप बनाकर स्टंट करते हैं और उसके वीडियो-रील सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इन्हें देखकर युवा वर्ग प्रभावित होकर स्टंट करने पहुंचता है। कई बार हादसों में गंभीर चोटें और मौत तक हो चुकी हैं।

रायपुर पुलिस की अपील

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो की नकल कर अपनी जान जोखिम में न डालें। स्टंट खतरनाक है और इससे स्थायी विकलांगता या मौत भी हो सकती है। समझदारी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button