छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने पुलिस बल के अधिकारियों-कर्मचारियों से किया संवाद, बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए टिप्स, जवानों में दिखा उत्साह

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने दो दिवसीय मार्गदर्शन सत्र में रायपुर पुलिस बल के 2316 अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। यह सत्र अटल बिहारी बाजपेयी सभागार, मेकाहारा रायपुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान IG मिश्रा ने आरक्षक से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक से सीधे संवाद स्थापित कर पुलिसिंग की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए तुरंत कार्रवाई, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच पर जोर दिया। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि हर विवेचक से प्रतिदिन केस की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि नशे पर पूर्ण रोकथाम, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग और संवेदनशील पुलिसिंग से अपराधों में कमी लाई जा सकती है। IG मिश्रा के टिप्स और संवाद से पुलिस जवानों में उत्साह देखा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यह सत्र पुलिस के लिए प्रेरणादायी और उपयोगी रहा, जिससे आगामी समय में रायपुर पुलिस और अधिक अनुशासित व संवेदनशील कार्यशैली के साथ जनता की सेवा करेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button