छत्तीसगढ़
Trending

रायगढ़: तीन हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दुखद घटना में तीन हाथियों की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में हुई, जहां 11 केवी बिजली लाइन के टूटने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जिला के डीएफओ भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुई, जिससे तीनों हाथी करंट की चपेट में आ गए। वन अमला घटना स्थल पर मौजूद है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस घटना ने वन विभाग के लिए नए सवाल खड़े कर दिए हैं कि कैसे ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और जंगलों में जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button