छत्तीसगढ़
Trending

पटवारियों ने खत्म किया आंदोलन : संसाधन भत्ता बढ़ाने पर बनी सहमति, प्रतिमाह मिलेगा 1100 रुपए

रायपुर, 23 अगस्त 2025 प्रदेश के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रहे ऑनलाइन कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित कर दिया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

राजस्व पटवारी संघ लंबे समय से संसाधनों की कमी और संसाधन भत्ते की मांग को लेकर आंदोलनरत था। 16 अगस्त से पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू किया था। इस बीच 17 अगस्त को हुई चर्चा में मंत्री ने पटवारियों को प्रतिमाह 1100 रुपए संसाधन भत्ता देने पर सहमति दी। इसके बाद संघ ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया।

इधर, आंदोलन के दौरान रायपुर जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत बताते हुए 22 अगस्त तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button