छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर दिनदहाड़े की फायरिंग, गंभीर रूप से घायल साहिल मेकाहारा में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी है। अज्ञात हमलावरों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल खान अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर जेल से बाहर निकल रहा था, जब अज्ञात लोगों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की। साहिल खान पर किए गए इस हमले के कारण इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button