छत्तीसगढ़

रायगढ़ स्टेशन पर खुलेआम रोमांस VIDEO: RPF ऑफिस के सामने कपल ने किया KISS, यात्रियों की भीड़ के बीच नशे में थे दोनों

रायगढ़, 11 अगस्त 2026

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस जगह दोनों मौजूद थे, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है।

वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। स्टेशन के बाहर यात्रियों की आवाजाही के बीच कपल काफी देर तक एक-दूसरे के साथ रहा। आसपास मौजूद लोगों ने जब दोनों को इस तरह देखा तो चर्चा शुरू हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भीड़ के बीच काफी देर तक करते रहे रोमांस

वीडियो में कपल स्टेशन के बाहर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई दे रहा है। उस दौरान आसपास यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। ट्रेन के आने-जाने के कारण स्टेशन के बाहर लगातार लोगों की आवाजाही भी हो रही थी, लेकिन कपल ने इसकी परवाह नहीं की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों काफी देर तक वहीं मौजूद रहे। सार्वजनिक स्थान पर कपल की इस तरह की हरकत देखकर आसपास मौजूद लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

RPF कार्यालय के सामने बना वीडियो

जिस स्थान पर कपल रोमांस करता नजर आया, उसके ठीक सामने RPF कार्यालय है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक भी पहुंची।

RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी।

RPF ने कहा- दोनों वहां से चले गए

थाना प्रभारी के मुताबिक, सूचना मिलने और वीडियो सामने आने तक दोनों वहां से चले गए थे। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है

RPF के अनुसार, घटना की जानकारी वीडियो सामने आने के बाद मिली। मामले में फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button