एडीएम समेत दो अधिकारियो द्वारा प्रताड़ित तहसील कर्मचारी की मौत पर विप्र युवा संगठन ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन**

रायपुर | प्रदेश में तीन अधिकारियों की प्रताड़ना और निम्न मानसिकता के चलते एक कर्मचारी की मौत हो जाने पर ब्राह्मण समाज के समस्त विप्र युवा संगठन ने नाराजगी जताई। कर्मचारी के निधन से उनके पीछे परिवार में दो बेटियाँ और एक बेटा, जो पूरी तरह से उन पर निर्भर थे, अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।


इस मामले को गंभीर और संवेदनशील मानते हुए, विप्र युवा संगठन के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में आज गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन दिया है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय प्राप्त हो।
ज्ञापन सौंपते समय विप्र युवा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सत्यम शुक्ला, स्वप्निल मिश्रा, गौरव मिश्रा, हर्षित शर्मा, अमित दीवान, सुयश शर्मा (छोटा), उत्कर्ष पांडेय, सुयश शर्मा, विमल मिश्रा, यश मिश्रा, विनय पांडेय, अनुराग मिश्रा, आयुष मिश्रा, रितेश पांडेय, अर्पित झा, अभिषेक मिश्रा समेत तमाम विप्र युवा संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



