छत्तीसगढ़
Trending

रामनवमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ, कहा- छत्तीसगढ़ की मिट्टी में बसे हैं प्रभु राम के पावन चरणों के निशान

रायपुर 6 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान राम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु राम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button