छत्तीसगढ़

21 दिन तक झारसुगुड़ा नहीं जाएगी गोंदिया मेमू: बिलासपुर तक ही होगा सफर, रेलवे ने जारी किया ट्रेन के परिचालन में बदलाव का शेड्यूल

रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक गोंदिया और बिलासपुर के बीच ही संचालित होगी। इस दौरान बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

18 दिनों तक चलेगा तकनीकी कार्य

रेलवे के अनुसार, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं, 16 और 17 दिसंबर को दो दिनों तक पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा।

इन कार्यों के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन को पूरी तरह रद्द करने के बजाय आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया है।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के संशोधित परिचालन की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन का शेड्यूल और परिचालन की स्थिति जांच लें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button