छत्तीसगढ़
Trending

AITA में नई टीम घोषित: चिंतन पारिख अध्यक्ष, सुंदर अय्यर महासचिव, छत्तीसगढ़ के गुरुचरण सिंह होरा बने संयुक्त सचिव

नई दिल्ली। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

घोषित परिणामों के अनुसार, चिंतन पारिख को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि सुंदर अय्यर महासचिव बनाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात यह रही कि गुरुचरण सिंह होरा को संयुक्त सचिव (पश्चिम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुरुचरण सिंह होरा लंबे समय से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके इस चयन को छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रदेश के खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी।

उपाध्यक्ष पद पर अनिल धूपर, असित त्रिपाठी, हिरोन्मय चटर्जी, प्रेमकुमार कर्रा, राजन कश्यप, रक्तिम सैकिया, रोहित राजपाल और सुमन कपूर को चुना गया है।
संयुक्त सचिव के अन्य पदों पर कैप्टन मुर्ति गुप्ता (उत्तर), डॉ. सुजीत रॉय (पूर्व) और सुनील याजमान (दक्षिण) नियुक्त किए गए हैं।
कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश अरोड़ा निर्वाचित हुए हैं।

गुरुचरण सिंह होरा के संयुक्त सचिव बनने पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button