लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर रायपुर में सम्मान समारोह, विधायक मोतीलाल साहू हुए शामिल

रायपुर, 31 मई 2025 भारत की महान वीरांगना, त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति, धर्म एवं संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली “पुण्यश्लोक” लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर रायपुर जिला भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और लोकसेवा की अद्वितीय मिसाल पेश की, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



