छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

रायपुर, 23 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए राज्य भर के 28 वाणिज्यिक कर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादले विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक संचालन की सुचारूता और कार्य दक्षता को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

विभाग द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों में सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ पदस्थ किया गया है। इनमें से कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में नई पोस्टिंग मिली है, जबकि अन्य को राज्य कर अधिकारी (BIU) और ऑडिट शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल लंबे समय से लंबित प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि कर व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके। वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इस प्रशासनिक बदलाव को कर संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में गति लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button