छत्तीसगढ़

Leopard Attack: घर के बाहर खेल रही मासूम पर झपट्टा, तेंदुआ ले जाने ही वाला था, शोर मचते ही दौड़े ग्रामीण, बची जान

गरियाबंद, 22 अप्रैल 2026/ जिले के कोटरीछापर गांव में तेंदुए के हमले से एक बार फिर दहशत फैल गई। घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची पर अचानक तेंदुए ने झपट्टा मार दिया और उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की।

बच्ची की चीख सुनते ही उसकी मां ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर हिम्मत दिखाई और बच्ची को तेंदुए के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया।

हमले में बच्ची के गर्दन और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को तत्काल 1,000 रुपये की सहायता राशि दी। साथ ही गांव में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब दो महीने पहले भी इलाके में तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला किया था, जिससे ग्रामीणों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button