छत्तीसगढ़
Trending

कूंरा को मिला विधायक अनुज शर्मा का तोहफा: 41 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक गौरव पथ, सड़क होगी चौड़ी, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से लैस

रायपुर, 10 अगस्त 2025 धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत कूंरा को विधायक अनुज शर्मा की ओर से बड़ी सौगात मिली है। कूंरा में 41 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत नगर की प्रमुख सड़क को चौड़ा, सुंदर और हाईटेक स्वरूप में तैयार किया जाएगा।

गौरव पथ पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें, छायादार वृक्षारोपण, आधुनिक फुटपाथ, वर्षा जल निकासी व्यवस्था और बैठने की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायतों को सुंदर और आधुनिक स्वरूप में विकसित करना है। यह गौरव पथ न केवल कूंरा की खूबसूरती बढ़ाएगा बल्कि यहां की व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा देगा।

प्रशासन ने भूमि चिन्हांकन, तकनीकी सर्वेक्षण और टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू होगा और एक वर्ष के भीतर यह मार्ग जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। एसडीएम और नगर पंचायत कार्यालय संयुक्त रूप से निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि कूंरा का विकास उनकी जिम्मेदारी है और आगे भी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button