छत्तीसगढ़

कोंडागांव: CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले के कुदुर कैम्प में पदस्थ CAF जवान ने गुरुवार की सुबह अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसरों की टीम वहां पहुंची। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया हैं, जहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान वीरेंद्र चिंदा सिहावा नगरी धमतरी का रहने वाला है। वह 5वीं बटालियन एफ कंपनी के कुदुर कैंप में पदस्थ है। गुरुवार की सुबह करीब 7.30 बजे के लगभग अचानक से कैंप में गोली की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद साथी जवान बैरक की तरफ पहुंचे। साथियों ने लहूलुहान हालत में जवान को जमीन पर पड़ा हुआ देखा।

घायल वीरेंद्र को तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां कोंडागांव एसपी के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कोंडागांव एसपी ने बताया कि जवान ने अपने पेट में गोली मारी है। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर करने की तैयारी है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button