छत्तीसगढ़
Trending

Keshkal MLA’s Convoy Vehicle Crashes: ड्राइवर की दर्दनाक मौत, जांच जारी

केशकाल, 03 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी के नेता और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की एक गाड़ी भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त गाड़ी में केवल ड्राइवर ही सवार था। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। बांसकोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा काफी भीषण था और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button