छत्तीसगढ़
Trending
कांकेर: नशे में भगवान राम-हनुमान की मूर्ति का अपमान, वीडियो वायरल – हिंदू संगठनों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

कांकेर। छत्तीसगढ़ में देवी-देवताओं का अपमान किए जाने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब कांकेर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक नशे की हालत में भगवान राम और हनुमान जी की मूर्ति का अपमान करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन की बताई जा रही है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नशेड़ी युवक भगवान राम की मूर्ति पर थप्पड़ मार रहे हैं, जबकि एक युवक हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा है।
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।


