वैश्विक क्षितिज पर लहरा रहा है भारत का गौरवशाली परचम,यह भारत की वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रमाण है-अनुज

रायपुर, 10 जुलाई 2025 |
भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को एक और ऐतिहासिक मान्यता मिली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “The Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता का अंतरराष्ट्रीय स्वीकार है, बल्कि भारत-नामीबिया के मजबूत होते रिश्तों की भी एक सशक्त अभिव्यक्ति है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुज शर्मा ने इस गौरवपूर्ण पल को हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा—
“यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की भावना, भारत की सांस्कृतिक गरिमा और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के आदर्श की वैश्विक मान्यता है। प्रधानमंत्री को 24 घंटे के भीतर यह दूसरा और पांच देशों की यात्रा के दौरान चौथा सम्मान मिला है। यह भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और सम्मान का जीवंत प्रमाण है।”
प्रदेश भाजपा की ओर से अनुज शर्मा ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री को कोटिशः बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
🌍🇮🇳
“विश्व पटल पर भारत का डंका – सम्मानित हो रहा है भारत का नेतृत्व”



