छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रायपुर नगर निगम को मिनिस्टीरियल अवॉर्ड, सभापति सूर्यकांत राठौड़ के नेतृत्व में टीम नई दिल्ली रवाना

रायपुर, 16 जुलाई 2025//
राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर पालिक निगम रायपुर को मिनिस्टीरियल अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान 17 जुलाई को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

सम्मान ग्रहण करने के लिए रायपुर नगर निगम की टीम आज वायुयान से नई दिल्ली रवाना हुई। इस टीम का नेतृत्व नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर कर रहे हैं। उनके साथ अपर आयुक्त राजेंद्र गुप्ता, विनोद पांडेय, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता व नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कड़ू, विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा और सूरज चंद्राकर भी शामिल हैं।

रायपुर नगर निगम की टीम राजधानी में आयोजित समारोह में भाग लेने के उपरांत 18 जुलाई की संध्या को वापस रायपुर लौटेगी।

रायपुर के लिए यह सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए लगातार प्रयासों का फल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा किए गए नवाचार, सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता, जनभागीदारी और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर रायपुर को एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे रायपुर नगर निगम और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button