छत्तीसगढ़

रायपुर में मुख्यमंत्री ने सुना पीएम मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन, महिला जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

रायपुर, 19 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महापौर मीनल चौबे और महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button