छत्तीसगढ़
Trending

कश्यप कॉलोनी में पुलिस आरक्षक पर हमला : स्कूटी से कार में मारी टक्कर, दोस्तों को बुलाकर की पिटाई, सिर फटा, तीन आरोपी हिरासत में

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी में मंगलवार शाम पुलिस आरक्षक पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कश्यप कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह, जो एसपी कार्यालय में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी कार में परिवार का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक स्कूटी से आया और उनकी कार को टक्कर मार दी।

आरक्षक ने युवक को सावधानी से गाड़ी चलाने की नसीहत दी, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने मोहल्ले के दो दोस्तों को बुलाया और तीनों ने मिलकर आरक्षक पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वारदात के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button