छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 31 ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल; ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर रवाना

बीजापुर, 09 फ़रवरी 2025 बीजापुर में महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। रविवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सूचना पर पहुंची थी। इसी बीच नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे पहले अक्तूबर 2024 को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमा पर थुलथुली गांव में 35 नक्सली मारे गये थे। 16 अप्रैल 2024 को हुई मुठभेड़ में 33 नक्सली ढेर किए गए थे

फरवरी में गरियाबंद में 14 नक्सली मारे गये थे
फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से इंसास रायफल, बीजीएल, 12 बोर बंदूक बरामद की गई थी। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए थे। इसके पूर्व 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।

Make long title like aajtak

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button