छत्तीसगढ़
Trending

IFS Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु वन सेवा अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, जानें किसे मिला कौन-सा वनमंडल

रायपुर, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के लिए प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने वनमंडलों में फील्ड ट्रेनिंग के दौरान विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे फिलहाल उसी उप वनमंडल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • कुनाल मिश्रा (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा)
  • मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा)
  • परख सारडा (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा)
  • प्रीति यादव (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर)
  • यशस्वी मौर्य (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव)

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना केवल प्रशिक्षण अवधि के लिए है। फील्ड ट्रेनिंग के माध्यम से अधिकारियों को वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, वन संसाधनों के संरक्षण तथा प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। इसके बाद उनकी नियमित पदस्थापना शासन के आगामी आदेशों के अनुसार की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button