छत्तीसगढ़

IFS अधिकारी ओपी यादव बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राज्य सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

रायपुर, 01 अगस्त 2026।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति के साथ उन्हें HAG+ (लेवल-16) वेतनमान ₹2,05,400 से ₹2,24,400 प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन ने उन्हें आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़ के पद पर अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया है।

राज्य सरकार के इस फैसले को वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति माना जा रहा है। ओपी यादव लंबे समय से वन विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामलों में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button