छत्तीसगढ़
Trending

“मैं हिमंता बिस्वा सरमा थोड़ी हूं” बयान पर छत्तीसगढ़ की सियासत में संग्राम, सीएम साय का पलटवार – कानून सभी के लिए बराबर

रायपुर, 11 अगस्त 2025 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के “मैं हिमंता बिस्वा सरमा थोड़ी हूं” बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में गरमाहट आ गई है। यह बयान उन्होंने उनके भाजपा में शामिल होने की कथित चर्चाओं के बीच दिया था। बघेल ने कहा, “मुझसे उम्मीद की जा रही है कि मैं भी भाजपा में चला जाऊं। डरने वाले शरणागत हुए, मैं हिमंता बिस्वा सरमा थोड़ी हूं।”

इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा, “यह कानूनी प्रक्रिया है। अगर कोई अपराध में फंसेगा तो कार्रवाई होगी ही। कानून सभी के लिए बराबर है।”

भूपेश बघेल रविवार को बिलासपुर जिले के कोटा में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा, “देश की जनता जान चुकी है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्षी दलों को टारगेट किया जाता है और नेताओं को बदनाम किया जाता है।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button