छत्तीसगढ़
Trending

कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा : बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर; 12 से ज्यादा यात्री घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोरगांव पुल के पास करीब 1:30 बजे रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

बताया गया कि हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button