छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद, कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज

रायपुर। प्रदेशभर में तेज गर्मी और रात की उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि आज मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है।

प्रदेश में इस समय कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक फैली दो द्रोणिकाएं तथा बिहार के ऊपर चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण का असर दिखाई दे रहा है।

आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। आगामी 5 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में 2-4 डिग्री, उत्तर छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।

बीते 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान राजनांदगांव 41.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि दोपहर या शाम तक आकाश आंशिक रूप से मेघमय हो सकता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम में संभावित बदलावों को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button