छत्तीसगढ़
Trending

मेधावी छात्रों का सम्मान: रायपुर में मंच पर उपमुख्यमंत्री और विधायक अनुज शर्मा, बोले- विकसित छत्तीसगढ़ की बागडोर मजबूत हाथों में

रायपुर, 11 जून 2025। रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में बुधवार को 94.3 MYFM द्वारा आयोजित “सिटी टॉपर्स” कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और उनकी सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर अनुज शर्मा ने कहा, “इन मेधावी छात्र-छात्राओं को देखकर आने वाले सशक्त छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक झलक मिलती है। इनका आत्मविश्वास, मेहनत और लगन यह भरोसा दिलाते हैं कि विकसित छत्तीसगढ़ की बागडोर अब मजबूत हाथों में है।”

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और कठिनाइयों से घबराते नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button