छत्तीसगढ़
Trending

कवर्धा में दिल दहला देने वाली तस्वीर: इलाज के लिए मजबूर पति ने बाइक को बना दिया अस्थायी स्ट्रेचर

कवर्धा (नगवाही)। कबीरधाम जिले के ग्राम नगवाही से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। यहां समलू मरकाम अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए संघर्ष की ऐसी मिसाल बन गए हैं, जिसने व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

आर्थिक तंगी के चलते एंबुलेंस या किसी अन्य वाहन की सुविधा न मिलने पर समलू मरकाम ने अपनी बाइक को ही जुगाड़ से स्ट्रेचर में बदल दिया। उन्होंने बाइक में लकड़ी का पटिया लगाकर एक अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किया और उसी पर अपनी पत्नी को लिटाकर अस्पताल से अस्पताल भटकते रहे।

जानकारी के अनुसार, समलू ने पत्नी के इलाज में अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर दी, लेकिन इसके बावजूद भी हालात नहीं बदले। मजबूरी में वे कभी एक अस्पताल तो कभी दूसरे अस्पताल तक सैकड़ों किलोमीटर का सफर इसी जुगाड़ के सहारे तय कर रहे हैं।

यह तस्वीर एक ओर पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और संघर्ष की कहानी बयां करती है, तो दूसरी ओर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं की हकीकत को भी उजागर करती है।

🗣️ बाइट

समलू मरकाम, पीड़ित पति

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button