छत्तीसगढ़
Trending

राजनांदगांव के पूर्व सांसद प्रदीप गांधी कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में सबसे अधिक मतों से विजयी

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप गांधी ने कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी सदस्यता चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गांधी को 507 वोट मिले, जो सभी 14 प्रत्याशियों में सबसे अधिक हैं। इस जीत के साथ वे 11 निर्वाचित सदस्यों में प्रथम स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि 1947 में स्थापित इस प्रतिष्ठित क्लब की सदस्यता केवल वर्तमान और पूर्व सांसदों को मिलती है। क्लब के 1,295 सदस्यों में से 707 सदस्य देशभर से दिल्ली पहुंचकर मतदान में शामिल हुए। दूसरे स्थान पर नवीन जिंदल रहे, जिन्हें 501 वोट मिले। गांधी को लगभग 75% मतदाताओं का समर्थन मिला, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

प्रशासन सचिव के पद पर राजीव प्रताप रूडी ने 100 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर संजीव बलयान को हराया और अपना पद बरकरार रखा।

चुनाव में अमित शाह, सोनिया गांधी, जे. पी. नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे, पीयूष गोयल, जया बच्चन, भूपेंद्र यादव और कंगना रनौत जैसे नामचीन सदस्य मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ से रेनूका सिंह, सरोज पांडेय, अभिषेक सिंह, गुहारराम अजगल्ले और चंदूलाल साहू भी मतदान के लिए पहुंचे।

प्रदीप गांधी को जीत में रूडी पैनल के साथ-साथ बलयान समूह का भी समर्थन मिला। विभिन्न दलों में मजबूत संबंध और सर्वमान्य छवि ने उनकी सफलता को और मजबूत किया।

जीत के बाद गांधी ने कहा,
“मैं सभी सदस्यों और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों का विश्वास और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं क्लब की निरंतर प्रगति और पूर्व सांसदों को ‘विकसित भारत’ के मिशन से जोड़ने के लिए कार्य करूंगा।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button