छत्तीसगढ़

पेड़ पर फंसे तोते को उतारने फायर ब्रिगेड ने बहाया हजारों लीटर पानी: भीषण गर्मी में बर्बादी पर बवाल, VIDEO वायरल

नारायणपुर | 22 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि तोते को नीचे लाने के लिए टीम ने पाइप से लगातार तेज पानी की बौछारें डालीं, जिससे हजारों लीटर पानी बह गया।

मामला शहर के OBC बॉयज हॉस्टल परिसर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक पालतू तोता किसी तरह उड़कर ऊंचे पेड़ पर जा बैठा और काफी देर तक नीचे नहीं उतरा। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था, जिसे नीचे उतारने के लिए पानी की तेज धार का इस्तेमाल किया गया। काफी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा, लेकिन इस दौरान बड़ी मात्रा में पानी खर्च हो गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तोता किसी अधिकारी का है, हालांकि अधिकारी की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

इधर, भीषण गर्मी के बीच पहले से ही पानी की किल्लत झेल रहे इलाके में इस तरह पानी की बर्बादी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई को गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button