छत्तीसगढ़
Trending

धरसीवा: विधायक अनुज शर्मा की पहल से रोजगार सहायकों को मिला लंबित वेतन, संघ ने जताया आभार

धरसीवा, 08 जुलाई 2025।धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के रोजगार सहायकों को आखिरकार तीन माह से लंबित मानदेय का भुगतान मिल गया है। यह संभव हो सका क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की त्वरित पहल और हस्तक्षेप से। रोजगार सहायकों ने मंगलवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बीते तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस मुद्दे को लेकर जिला रायपुर के रोजगार सहायक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा कर सभी लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों से यह भी स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी का वेतन अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उनके निर्देश के बाद संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी रोजगार सहायकों को लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया।

वेतन मिलने के बाद रोजगार सहायक संघ के सदस्यों ने विधायक अनुज शर्मा का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्रयासों से न केवल वेतन भुगतान हुआ, बल्कि क्षेत्र में मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत रोजगार के नए अवसर भी बढ़े हैं। विकास कार्यों में भी तेजी आई है, जिससे स्थानीय जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

संघ ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विधायक अनुज शर्मा इसी तरह जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button