छत्तीसगढ़

भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल



रायपुर, 05जनवरी 2024

शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे श्री अग्रवाल ने स्वीकार कर भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

1704386721 19d5c9cb43a3d71f3a48


शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना से काम करने वाली संस्था है, जिसकी गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आने वाले समय में इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राज्य में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जाए। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की रहेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड एवं पूर्व विधायक श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, श्री सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button