धरसींवा में पक्के घर का सपना हुआ साकार: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कूंरा के सैकड़ों गरीबों को मिला आशियाने का प्रमाणपत्र, विधायक अनुज शर्मा बोले – “विष्णु के सुशासन में हर जरूरतमंद को मिलेगी खुशियों की चाबी”

धरसींवा, 7 अगस्त 2025 – धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत कूंरा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चयनित हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए और लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह योजना गरीब परिवारों के लिए खुशियों की चाबी साबित हो रही है। विष्णु देव साय जी के सुशासन में हर गरीब का सपना साकार होगा।”
विधायक शर्मा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए काम कर रही है। यह आवास योजना लाखों जरूरतमंदों को पक्की छत प्रदान कर उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का भाव भर रही है।” उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण इलाकों में यह योजना लोगों को कच्चे मकानों से मुक्ति दिलाकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, CMO दीपक शर्मा, उप अभियंता दीप्ति तिवारी, ममता तिवारी, मोहन प्रजापति, योगेश साहू, दुर्गा बसंत रजक, ढालचंद पाल, गायत्री योगेश साहू, रिजवान उल्ला खान, हरिश साहू, जमुना धृतलहरे, रेखराज देवांगन, ईश्वर यादव, ढालेन्द्र वर्मा, संतोष साहू, उमेश देवांगन, प्रमिला प्रजापति, पुरुषोत्तम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक ने अंत में सभी हितग्राहियों को आवास प्राप्ति के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि आगे भी सरकार इसी तरह हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रतिबद्ध रहेगी।



