छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री : बोले- बस्तर में सबसे बड़ा धर्मांतरण खतरा, जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा, छत्तीसगढ़ में पदयात्रा का ऐलान

बिलासपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर में धर्मांतरण को गंभीर खतरा बताया। उन्होंने घोषणा की कि वे आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा निकालेंगे और जशपुर में कथा करेंगे। शास्त्री ने कहा कि जशपुर में एशिया का सबसे बड़ा चर्च है, और वे उसके ठीक सामने कथा करेंगे। इसके साथ ही 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकालने की भी घोषणा की।

बस्तर में माओवादियों के खिलाफ अभियान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि प्रभु श्रीराम के ननिहाल के रूप में पवित्र है और यहां आकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

“भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा” : शास्त्री
पंडित शास्त्री ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा, “भारत को भारत ही रहने दें। भारत को अखंड बनाने के लिए हमें विदेशी ताकतों से मिलकर लड़ना होगा। हमने प्लान बना लिया है। संतों का कमंडल अब बागेश्वर धाम से निकलेगा। भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button