छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में IWWA के 57वें वार्षिक अधिवेशन का आगाज: आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ, जल प्रबंधन और नई टेक्नोलॉजी पर मंथन

रायपुर. 10 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 10 जनवरी को सवेरे दस बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इसका आयोजन किया गया है।

इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर के जाने माने 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल होंगे। इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर आयोजित है। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का समापन 12 जनवरी को होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button