छत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, पिता फंदे पर मिला; पत्नी और 3 बच्चों ने खाया जहर

रायपुर, 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर (मदनी चौक) में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और तीन बच्चे इरशाद अली, शाहिदा बेगम एवं इरशाबा परवीन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, साजिद अली का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की मौत विषाक्त पदार्थ (जहर) के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार परिवार संजय नगर के मदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button