छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर सहित 19 जिलों के कलेक्टर बदले,गौरव को राजधानी तो अजीत को कोरबा की कमान

रायपुर, 04 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ में देर रात बड़ी प्रशासनिक सरकारी देखने को मिली है । 88 IAS अफसरों का तबादला लिस्ट जारी किया गया है । रायपुर समेत 18 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहली कैबिनेट बैठक के ठीक बाद IAS अफसरों का ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया गया। बुधवार की देर रात जारी हुए इस लिस्ट में 19 जिलों के कलेक्टर सहित 88 आईएएस और एक आईपीएस अफसर को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। साय सरकार ने एक बार फिर 2006 बैच के तेज तर्रार IPS अफसर मयंक श्रीवास्तव को जनसंपर्क का कमान सौंपा है। वहीं 2013 बैच के गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर और अजीत बसंत को कोरबा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने 2017 बैच की ओपनिंग करते हुए 5 IAS अफसरों को कलेक्टरी दी है।

गौरतलब है छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही ब्यूरोक्रेसी में तबादले की सुगबुगाहट थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों का विभाग बंटवारा होने के बाद सबकी नजरे ट्रांसफर लिस्ट पर टिकी थी। लेकिन सरकार ने ये बड़ा फैसला बुधवार को अपने पहले कैबिनेट की बैठक के बाद लिया। सरकार ने एक ही बार में 88 आईएएस और एक आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमें 19 जिलों के कलेक्टरों को बदलने के साथ ही 88 आईएएस अफसरों को नयी जवाबदारी सौंपी है। ट्रांसफर लिस्ट में राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव, कांकेर, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, खैरागढ़-छुई खदान-गण्डई,सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला शामिल है।

साय सरकार ने 2017 बैच की ओपनिंग कर 5 IAS अफसर को जिले की कमान सौंपी है। आपको बता दे कि 2017 बैच के आकाश छिकारा को ही कांग्रेस की सरकार में कलेक्टरी का मौका मिल सका था, जिसके बाद से ये बैच पेंडिंग थी। वहीं 2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि जांजगीर कलेक्टर रही ऋचा प्रकाश चैधरी को सरकार ने प्रमोट करते हुए दुर्ग जिले का कलेक्टर बनाया है। इसी तरह 2013 बैच के नारायणपुर कलेक्टर को उर्जा नगरी कोरबा जिले का कलेक्टर का कमान सौंपा गया है। साय सरकार ने एक बार फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी आईपीएस अफसर को के हाथों में सौंपा है। 2006 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अफसर मयंक श्रीवास्तव को सरकार ने आयुक्त सह-संचालक जनसंपर्क नियुक्त किया है। आईएएस अफसरों के बाद अब जल्द ही सरकार आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी करेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button