छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के दिनेश मिरानिया की पहलगाम हमले में मौत : परिवार को मिलेगी 20 लाख की सहायता, CM बोले – “आतंकियों को मिलेगी कड़ी सजा”

रायपुर, 01 मई 2025

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के मृतक के परिवार वालों को सरकार 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी । आपको बता दे कि जैसे ही यह घटना हुई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर लौटे और मृतक दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए । सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जानकारी देते कहा कि पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति है।

राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी। पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है। जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button