CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़ में भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण एवं विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे, साथ ही रायपुर में तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लेंगे, पूरी जानकारी यहां देखें…

रायपुर। मुख्यमंत्री 13 अगस्त 2025 को दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर दूरदर्शन केन्द्र रायपुर पहुंचेंगे। वहां कुछ समय बिताने के बाद पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से खैरागढ़ के पिपरिया मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां नवीन भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे।
शाम को रायपुर वापस लौटकर शहीद स्मारक भवन में आयोजित “तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जो मरीन ड्राइव तेलीबांधा तक होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति से प्रदेश के विकास और सामाजिक एकता को नए आयाम मिलेंगे।



