छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 12 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। यह समारोह पीएसवाय एजुकेशन एवं रिसर्च फेडरेशन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास से रवाना होंगे और 11:50 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे तक समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री 1:20 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

यह आयोजन राज्य में उत्कृष्ट शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button