छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, प्रशिक्षण वर्ग में लेंगे भाग, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर/मैनपाट, 09 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को सरगुजा जिले के मैनपाट प्रवास पर रहेंगे। वे यहां आयोजित भाजपा के सांसद-विधायक त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 8:55 बजे लो.नि.वि. विश्राम गृह, कमलेश्वरपुर (रोपाखार), मैनपाट से प्रस्थान कर 9:00 बजे तिब्बती सहकारी समिति होटल ग्राउंड मैनपाट पहुँचेंगे। यहां वे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे तिब्बती मठ, सभा कक्ष, कैम्प नंबर-1, रोपाखार में आयोजित सांसदों और विधायकों के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री मैनपाट से रवाना होकर 3:15 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा पहुंचेंगे। 3:30 बजे स्टेट प्लेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहाँ से वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:45 बजे पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button