छत्तीसगढ़
Trending

चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त पर CM साय खुश, बोले- जनता के विश्वास और सरकार के कामों का मिला सकारात्मक परिणाम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त पर खुशी जताई है। सोमवार सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, जो जनता के विश्वास और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी। साय ने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन दिया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की। उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौरे के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button