छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का 25 अक्टूबर 2024 का कार्यक्रम: एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोहों में उपस्थिति, रायपुर दक्षिण में नामांकन सभा और पुरखौती मुक्तांगन का दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024 आज 25 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री का व्यस्त दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के साथ बीतने वाला है। सुबह 10:30 बजे वे अपने निवास से निकलेंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका आगमन 11:35 बजे निर्धारित है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री 12:45 बजे तक उपस्थित रहेंगे, इसके बाद वे एम्स से वापस अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

दोपहर में, मुख्यमंत्री 1:30 बजे घड़ी चौक पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नामांकन रैली और सभा में भाग लेंगे। इसके तुरंत बाद वे 2:30 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 14वां दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे समाप्त होगा, जिसके बाद वे पुरखौती मुक्तांगन के लिए प्रस्थान करेंगे। पुरखौती मुक्तांगन में मुख्यमंत्री का आगमन शाम 5:00 बजे होगा और वे यहां एक घंटे तक रहेंगे।

शाम 6:00 बजे पुरखौती मुक्तांगन से रवाना होकर मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 6:20 बजे वापस पहुंचेंगे, जिसके साथ दिनभर के कार्यक्रमों का समापन होगा

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button