छत्तीसगढ़
Trending

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की; भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होने को बताया ऐतिहासिक*

रायपुर, 31 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button