छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वाराणसी दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिषद बैठक में होंगे शामिल

वाराणसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक में शामिल होंगे, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी।

बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से जुड़े आंतरिक सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, और आपसी समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद वे क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री साय आज शाम वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दिल्ली प्रवास के दौरान कुछ केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button