छत्तीसगढ़
Trending

**मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाई दूज के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई, भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला पर्व बताया**

रायपुर, 03 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भगवान से आशीर्वाद मांगती हैं कि भाई-बहन के रिश्ते में हमेशा स्नेह और सम्मान बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अहमियत को दर्शाता है और समाज में परिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाता है। उन्होंने कामना की कि भाई दूज का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button